World Elephant Day: 13 अगस्त 2025 को जयपुर के आमेर हाथी गांव में विश्व हाथी दिवस पर पहली बार एक अनूठा और भव्य हाथी फैशन शो आयोजित किया गया। हाथियों ने अपने शाही गहनों और पारंपरिक राजस्थानी पोशाकों के साथ रेड कार्पेट पर रैंप वॉक कर पर्यटकों और दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम न केवल हाथियों की सुंदरता को दर्शाने वाला था बल्कि उनके संरक्षण और सामाजिक महत्व के लिए जागरूकता फैलाने का भी माध्यम था।