वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी पाकिस्तान के रेयर अर्थ मिनरल के अप्रयुक्त भंडार पर नजर रख रहे हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस तकनीक के लिए महत्वपूर्ण हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने अप्रैल में पाकिस्तान खनिज निवेश मंच में भी भाग लिया था। अमेरिका को उत्तरी बलूचिस्तान और दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा में माइनिंग प्रोजक्ट तक एक्सेस मिलने की उम्मीद है