Chinese Foreign Minister To Visit India: चीन के विदेश मंत्री वांग यी इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। वह दोनों देशों के बीच व्यापक सीमा मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ बातचीत करेंगे। प्रमुख चीनी नेता की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए चीन की निर्धारित यात्रा से पहले हो रही है