Bihar Elections: मतदाता सूची में नाम होना ही चुनाव के दिन अपना अधिकार जताने की पहली सीढ़ी है। इस बार बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। कई लोगों के नाम हटाए भी गए हैं। इसलिए आपका नाम लिस्ट में है या नहीं ये चेक करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे कैसे पक्का करें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है।