UP Vidhansabha Monsoon Session 2025: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार (12 अगस्त) को समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक फहीम इरफान के एक सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अपनी बीवी की कसम खाकर कहो कि आपके गांव में पानी नहीं पहुंचा है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। योगी सरकार के मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है