Share Market Today: सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 394 अंक या 0.48 फीसदी तक बढ़कर 80,997.67 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। लेकिन फिर यहां से इसमें करीब 599 अंकों की गिरावट आई और 11:40 बजे यह 80,398.23 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 117.55 अंक या 0.47% की तेजी के साथ 24,702.60 के स्तर को छूने के बाद फिसल गया और अभी यह 24,600 के नीचे कारोबार कर रहा है