PG Electroplast Shares: पिछले 4 दिनों से भारी गिरावट का सामना कर रहे पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों को अब फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) से बैन कर दिया गया है। यह बैन आज 12 अगस्त के ट्रेड से पहले लागू हुआ है। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर पिछले 4 दिनों में 36% तक टूट चुके हैं। शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद इसके शेयरों का भाव सिर्फ एक दिन में 23% तक गिर गया था