Share Market Rise Today: लगातार 6 हफ्तों तक गिरावट के साथ बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजरों में आज 11 अगस्त को शुरुआती रिकवरी के संकेत देखने को मिले। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 450 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी ने 25,000 का अहम स्तर फिर हासिल कर लिया। निचले स्तर पर खरीदारी और विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली है