Delhi Thar Accident: हादसा चाणक्यपुरी के 11 मूर्ति रोड पर हुआ, जो राष्ट्रपति भवन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद मृत व्यक्ति का शव कई घंटों तक सड़क पर पड़ा रहा, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर उसे वहां से हटाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है