Share Market Down: भारतीय शेयर बाजारों में आज 8 अगस्त तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 600 अंकों से अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी गिरकर 24,400 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी ने दोनों पिछले दिन की बढ़त को गवां दिया। अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है