BD Industries IPO Listing: बीडी इंडस्ट्रीज रोटेशनली मोल्डेड प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाती है। यह ऑफ-रोड गाड़ियों के लिए प्लास्टिक के फ्यूल टैंक, यूरिया टैंक, फेंडर्स, हाइड्रालिक टैंक, एयर डक्ट्स, मडगार्ड, केबिन रूफ इत्यादि बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं और आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?