Trump Tariffs India: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने गुरुवार (7 अगस्त) को प्रधानमंत्री मोदी के साथ टेलीफोन पर बात की। यह बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने संबंधी विवादित आदेश जारी करने के एक दिन बाद हुई है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत आ रहे हैं। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही भारत आना चाहेंगे