Raksha Bandhan 2025: बिहार में 9 अगस्त को पूरे राज्य में महिलाएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा राज्यभर में चलने वाली साधारण, डीलक्स, वोल्वो और विशेष पिंक बस सेवाओं पर लागू होगी। इस फैसले से हजारों बहनों को अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए अब किसी प्रकार की यात्रा लागत नहीं उठानी पड़ेगी