(खबरें अब आसान भाषा में)
Messina bridge: इटली ने हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े सस्पेंशन ब्रिज को बनाने की मंजूरी दी है, जो मेस्सीना जलडमरूमध्य को पार करके इटली के मुख्य भूमि को सिसिली द्वीप से जोड़ेगा। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग 13.5 अरब यूरो (15.5 अरब डॉलर) है और यह ब्रिज लगभग 3.3 किलोमीटर लंबा होगा।