Saiyaara: बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं का स्वागत हमेशा खास रहता है। हाल ही में अहान पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की शानदार सफलता अहान को चर्चा में ला दिया । अब एक्टर अहान पांडे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी दादी को दिया है।