Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रीय डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाए जाने का ऐलान और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला। सुबह लगभग 10:30 बजे, सेंसेक्स 436.61 अंक या 0.54% गिरकर 80,107.38 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 141 अंक या 0.57% गिरकर 24,433.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था