(खबरें अब आसान भाषा में)
देश के सभी एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 के बीच आतंकी हमले की आशंका जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन काम करने वाली ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 4 अगस्त को एक अधिसूचना जारी की है।