(खबरें अब आसान भाषा में)
पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप Spotify अपने Premium प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस सितंबर से दुनियाभर के कई देशों में प्रीमियम प्लान्स की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत और प्लेटफॉर्म में निवेश बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।