सूडान के उत्तरी दारफ़ूर प्रान्त में, हैजे़ का प्रकोप बच्चों के जीवन पर भारी पड़ रहा है. यूनीसेफ़ ने रविवार को आगाह किया कि भूख और विस्थापन से पहले ही कमज़ोर हो चुके हज़ारों बच्चों पर, अब जानलेवा बीमारी हैज़ा का ख़तरा भी मंडरा रहा है. इस स्थिति के बावजूद, युद्ध की वजह से, सम्पर्क से कटे इलाक़ों तक मानवीय सहायता नहीं पहुँच पा रही है.