Market trend : बाजार ने अगस्त सीरीज़ की शुरुआत गिरावट के साथ की है। जिससे मौजूदा करेक्शन का रुझान और गहरा गया है। बाजार मिले-जुले नतीजों के असर से जूझ रहा है। हाल ही में हुई अमेरिकी टैरिफ की घोषणा और विदेशी फंडों की लगातार निकासी से बाजार पर दबाव बना है। निफ्टी अब 24,450 पर अपने अगले अहम सपोर्ट स्तर के करीब पहुंच रहा है