साइना के पति से अलग होने की खबर सुन कर हर कोई हैरान था। वहीं अलग होने की घोषणा के कुछ हफ्तों बाद ही वह अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है। सिर्फ 20 दिनों के भीतर इस कपल ने अलगाव को खत्म कर शादी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें साइना ने 13 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कश्यप से अलग होने की जानकारी दी थी।