Vastu Tips:अपराजिता एक ऐसा फूल जिसे हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है । इसकी नीली बेल देवी दुर्गा, लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित की जाती है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से सही दिशा और देखभाल से यह पौधा घर में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसे घर में ऐसे कहीं भी नहीं लगा सकते हैं इस फूल के साथ कई मान्यताएं जुड़ी हैं तो आइए जानते हैं इसे रखने की पूरी विधि।