(खबरें अब आसान भाषा में)
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 19 साल के युवक को 12वीं क्लास की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बुधवार (30 जुलाई) को सेक्टर-53 के गिझोड़ इलाके में उस समय हुई जब छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। हालांकि, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।