Tata Motors Shares: टाटा ग्रुप की मोटर यूनिट टाटा मोटर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव इस खुलासे के बाद आया कि यह इटली के आईवेको ग्रुप के ट्रक बिजनेस को खरीद सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह टाटा ग्रुप का दूसरा सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा लेकिन टाटा मोटर्स के शेयरों को फिलहाल यह पसंद नहीं आया