Operation Sindoor Debate in Lok Sabha: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि जब देश की बात आती है, तो देश पहले आता है। फिर राज्य, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार आता है। उन्होंने कहा कि जब हमें किरेन रिजिजू का फोन आया, तो उन्होंने मुझे फोन पर बस इतना कहा कि सुप्रिया, आपको देश के लिए 10 दिन देने होंगे। यह प्रधानमंत्री की महानता थी कि उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी नेताओं पर विश्वास दिखाया