पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने TRF को आतंकवादी संगठन घोषित करने के अमेरिका के फैसले का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने इस संगठन को लश्कर-ए-तैयबा से इसके कथित लिंक से इनकार किया है। डार ने कहा कि पाकिस्तान को अमेरिका के इस कदम पर “कोई आपत्ति नहीं” है और वह टीआरएफ की आतंकवादी गतिविधियों के बारे में किसी भी सबूत का स्वागत करेगा