PM Modi Maldives Visit News: राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ वार्ता के बाद राजधानी माले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की लोन सहायता देने की घोषणा की है। पीएम ने यह भी कहा कि भारत-मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है