2013 में ‘रामइया वस्तावैया’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले गिरीश कुमार ने जबरदस्त शुरुआत की थी। लोगों को लगा था कि इंडस्ट्री को एक नया सुपरस्टार मिल गया है, लेकिन दूसरी ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद गिरीश अचानक गायब हो गए। पर उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। एक्टिंग छोड़ने के बाद उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस में कदम रखा और आज 8,533 करोड़ रुपये की कंपनी Tips Industries के COO हैं। उनकी पर्सनल नेट वर्थ 2,164 करोड़ रुपये है