Parliament Monsoon Session 2025: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन के कामकाज पर चर्चा के लिए सभी दलों के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। संसदीय सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार 28 जुलाई से सदन सुचारू रूप से चलेगा। बिरला ने नेताओं से कहा कि सदन में सार्थक चर्चा हो। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान मर्यादा बनाए रखने पर ज़ोर दिया