Thu Oct 10 2024 01:28:27 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे रतन टाटा- CM योगी
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”
Thu Oct 10 2024 01:25:41 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
रतन टाटा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत- CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
Thu Oct 10 2024 01:12:26 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
रतन टाटा का जाना देश के लिए बड़ा नुकसान- फडणवीस
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “रतन टाटा जी बहुत ही सफल उद्योगपति तो थे ही लेकिन उससे भी बड़े व्यक्ति के रूप में हम उन्हें देखते हैं। उन्होंने देश और समाज के लिए काम किया है। उन्होंने केवल सफल उद्योग नहीं बल्कि एक ऐसा ब्रांड खड़ा किया जिसने हमारे देश को एक वैश्विक पहचान दी… देश के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है।”
Thu Oct 10 2024 01:11:28 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राज्य सरकार ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, “उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण कल मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं…”
Thu Oct 10 2024 01:10:31 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
सुबह 10 बजे से 3.30 बजे तक पार्थिव शरीर के दर्शन
मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा, “सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं। पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।”
Thu Oct 10 2024 01:05:23 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक
रतन टाटा के निधन पर झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। CM मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान की बदौलत झारखंड को पूरी दुनिया में अलग पहचान मिली।
Thu Oct 10 2024 01:05:11 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, “भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित महान टाटा विरासत को उन्होंने आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति प्रदान की। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार और परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।”
Thu Oct 10 2024 01:05:01 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। परिवार ने जारी एक बयान में कहा कि हम रतन एन टाटा को बहुत गहरे दुख के साथ अंतिम विदाई दे रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह 10:30 बजे एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा। यहां आम लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। दोपहर 3.30 बजे रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।