19 साल की शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है. दिव्या फिडे महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं. दिव्या ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन तान झोंग्यी को सेमीफाइनल मुकाबले में 1.5-0.5 के अंतर से हराया. फाइनल में पहुंचने के बाद दिव्या रो पड़ीं. उन्हें यह बात अच्छी तरह से पता थी कि उन्होंने इतिहास रच दिया. एक ऐसा इतिहास जो उनसे पहले किसी भारतीय महिला शतरंज प्लेयर ने नहीं बनाया था.