(खबरें अब आसान भाषा में)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदार की भूमिका निभाई है। जब उनके एक्टिंग का जिक्र होता है, तो स्त्री फिल्म का नाम जरूर आता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में विक्की का किरदार निभाकर उन्होंने सभी के दिलों में खास जगह कायम की।