इस महीने की शुरुआत में, DGCA ने देश में चलने वाले बोइंग और दूसरे विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच सिस्टम के निरीक्षण का आदेश दिया था। यह निरीक्षण एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर 15 पेजों की शुरुआती रिपोर्ट के बाद किया गया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि विमान के इंजन को ईंधन की सप्लाई करने वाले स्विच उड़ान भरने के एक सेकंड के भीतर ही बंद हो गए थे