Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार (21 जुलाई) को लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और कई अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की मांग करते हुए भारी हंगामा किया