Katra Landslide: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सोमवार (21 जुलाई) सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण रूट पर एक शेड गिर गया, जिससे कई तीर्थयात्री फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है