(खबरें अब आसान भाषा में)
Tourist Boat Capsizes In Vietnam: वियतनाम में शनिवार दोपहर अचानक आए तूफ़ान के दौरान पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। नाव में सवार 8 लोग अब भी लापता हैं। ‘वंडर सी’ नाव में कुल 53 लोग सवार थे। अब तक 11 लोगों को बचाया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।