Newgen Software Shares: न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 17 जुलाई को अचानक करीब 6.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजे के बाद आई, जो शेयर बाजार में कारोबार के दौरान ही जारी हुए। ऑपरेटिंग मोर्चे पर कंपनी के कमजोर प्रदर्शन से निवेशक निराश दिखे, जिसके चलते इसके शेयरों में बिकवाली देखने को मिली