Iraq Fire: पूर्वी इराक के अल-कुट शहर में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। सरकारी इराकी न्यूज एजेंसी आईएनए ने गुरुवार (17 जुलाई) को प्रांत के गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी। शॉपिंग मॉल के बड़े हिस्से में आग लगी हुई है। वायरल वीडियो में हाइपरमार्केट से धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है