Chhangur Baba Conversion Case: उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले एक गिरोह के कथित सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को एक सप्ताह की हिरासत में लिया था, जिसके कुछ दिनों बाद यह कार्रवाई की गई है