Tech Mahindra Q1 Results: टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34% बढ़ गया। जबकि इस दौरान कंपनी का खर्च स्थिर रहा और रेवन्यू में वृद्धि हुई। आईटी कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 1,141 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। जो एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 852 करोड़ रुपये रहा था