New York Heavy Rainfall News: न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मूसलधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सबवे स्टेशन में तेज़ी से पानी भरता जा रहा है. ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.