ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि विकास कंस्ट्रक्शन से मिले करीब 8.49 करोड़ रुपये को मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों और करीबियों की दो कंपनियों- आगाज प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और इनिज़ियो नेटवर्क सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में जमा किया गया। बाद में इस रकम को असली स्रोत छुपाकर, अलग-अलग कारोबारी खातों के ज़रिए अतुल राय की कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया