(खबरें अब आसान भाषा में)
फिल्म और टीवी पर्सनालिटी धीरज कुमार का आज दिन में 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें एक्यूट निमोनिया की शिकायत पर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वह कल रात से ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।