Bomb Threat News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को मंगलवार (15 जुलाई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में मुंबई के रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि जांच के दौरान अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है