(खबरें अब आसान भाषा में)
आजादी के 78 साल बाद मिजोरम के आइजोल शहर में ट्रेन की गूंज सुनाई दे रही है। 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है और ट्रायल रन भी सफल रहा है। इस परियोजना में 48 सुरंगें, 142 पुल और कुतुब मीनार से भी ऊंचा ब्रिज नंबर 144 शामिल है