Air India Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे के एक महीने बाद शुरुआती जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात आई थी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद से उड़ान भरा ये प्लेन टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया और इसका एक अहम कारण दोनों इंजन का बंद होना था। रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद एक-एक करके दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे