Russia Ukraine War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 13 जुलाई (अमेरिका के समयानुसार) को कहा कि रूसी आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली भेजेगा। ट्रंप यूक्रेन को मदद उस समय भेज रहे हैं जब शांति समझौते की कोशिशें अब तक विफल साबित हुई हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप के संबंधों में खटास आ गई है।