Laxmi Dental Shares: लक्ष्मी डेंटल के शेयरों में आज 14 जुलाई को 8% तक की तगड़ी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को ‘Buy (खरीदें)’ की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए 540 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में शुक्रवार के बंद भाव से करीब 26 फीसदी तेजी की संभावना है