Iga Swiatek net worth: महिला टेनिस में इगा स्वियातेक स्टार बनकर उभरी हैं. 24 साल की पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी ने विंबलडन ग्रैंडस्लैम का एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस ग्रैंड स्लैम को जीतने वाली वह पोलैंड की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं. इगा स्वियातेक के चैंपियन बनने के बाद उनकी नेटवर्थ में बड़ा उछाल आया है. विंबलडन खिताब जीतने से पहले इगा स्वियातेक की नेट वर्थ लगभग 2 अरब 60 करोड़ के आसपास थी.