शुक्रवार, 11 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 689.81 अंक गिरकर 82,500.47 पर और NSE निफ्टी 205.40 अंक गिरकर 25,149.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के बंद होने के बाद कुछ कंपनियों ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए, वहीं कुछ ने नए ऑर्डर मिलने और कुछ बड़े डेवलपमेंट्स की सूचना दी। इसके चलते अब सोमवार, 14 जुलाई को इन कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं। 14 शेयरों पर खास तौर पर निवेशकों की नजर रहेगी…